फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार युवकों ने कार चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महामाया एन्क्लेव कॉलोनी में कार चालक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल के पिता ने तीन-चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महामाया एन्क्लेव कॉलोनी में धर्मचंद परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सूरज सिंह टैक्सी चलाता है। 26 जुलाई की सुबह दादरी के बस स्टैंड पर रिश्तेदार को छोड़ने गया था। वापस आते समय रास्ते में तीन-चार लड़के सड़क पर बाइक लहरा कर चला रहे थ। उनको हटने के लिए हार्न बजाया तो बाइक नहीं हटाई। टोकने पर भड़के युवकों ने कार रुकवा कर डंडे व लात-घूसों से बेटे की पिटाई कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के पिता ने तीन दिन बाद कोतवाली में केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें