ग्रेटर नोएडा के सूथ्याना में जगह जगह लगा कूड़े का ढेर।संवाद
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सुथ्याना में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़ा फैला होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे होने से आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। कूड़े में आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे गंदगी सड़क पर और फैल जाती है। इससे लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। स्थानीय निवासी रूपम शर्मा ने बताया कि वह चार साल से यहां रह रहे हैं और देख रहे हैं कि सड़क की नियमित सफाई नहीं होती है।