ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एक नवंबर को जिला न्यायालय परिसर में मेगा शिविर लगाएगा। उसकी तैयारी को लेकर जिला न्यायालय सभागार में जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य जनसामान्य को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। मेगा शिविर से पहले विभिन्न स्थानों पर लघु शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पात्र व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। उन्हें योजनाओं की जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया का मार्गदर्शन मिलेगा। ब्यूरो