ट्रैक्टर की टक्कर से टैंपो सवार की मौत
नोएडा। सेक्टर-57 लालबत्ती के पास सोमवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक टैंपो सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खोड़ा निवासी पीडी चौधरी (55) सोमवार शाम टैंपो लेकर सेक्टर-53 से सेक्टर-57 की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-57 चौराहे के पास बेलगाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पीडी चौधरी को गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेटे ने कोतवाली सेक्टर-24 में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ब्यूरो