फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच साल से लटका सड़क निर्माण शुरू, जमीन नाम न होने से रुका था काम

Wed, 17 Sep 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
16जेएनडी22: सफीदों रोड पर कंपनी का कर्मचारी पैमाइश व लेवल की जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद से सफीदों तक बदहाल हुई सड़क की पैमाइश व लेवल का काम शुरू करवाया गया है जिसे लगभग 188 करोड़ रुपये से 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पिछले लगभग पांच साल से सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। उसी समय से यह दस्तावेजों में उलझी हुई है। अब इस सड़क के हालात सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लेवल का काम पूरा होने के बाद सड़क के लिए टेंडर अलॉट होगा। पंचायती विभाग की ओर से वन विभाग के नाम पर जमीन करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए फाइल मुख्यालय भेज दी गई है।
वर्ष 2020 में इस सड़क के निर्माण की घोषणा हुई थी। उसके बाद यह निर्माण कार्य दस्तावेजों में उलझ गया। सड़क बनाने से पहले इसके दोनाें तरफ लगे पेड़ों की कटाई होनी है। यह पेड़ उस समय तक नहीं कट सकते जब तक वन विभाग इसकी मंजूरी नहीं देता।
विज्ञापन

इसके लिए लगभग 42 एकड़ जमीन पंचायती विभाग को वन विभाग के नाम करवानी है ताकि जितने पेड़ काटे जाएंगे। उतने पेड़ वह लगा सके। जमीन की तलाश करने में ही दो से तीन वर्ष का समय लग गया।
अब लगभग छह माह पहले जमीन भी मिल गई थी लेकिन अब तक यह वन विभाग के नाम नहीं हो सकी। इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण को लेकर सभी कार्यों की तैयारी पूरी की जा चुकी है। अब जमीन ट्रांसफर होने का ही इंतजार बना है।
विधायक ने भी उठाई थी आवाज
विधानसभा में सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने भी इस सड़क निर्माण को लेकर आवाज उठाई थी। उस समय उन्होंने सड़क निर्माण के लिए स्पेशल अधिकारी की ड्यूटी लगवाकर लंबित कार्य को पूरा करवाने की बात कही थी। इसके बाद अब इस सड़क के निर्माण पर पैमाइश व लेवल का काम शुरू हुआ है।
वर्जन
जींद सफीदों सड़क मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लेवल व पैमाइश करवाई जा रही है। जल्द ही जमीन वन विभाग के नाम करवाई जाएगी। इसके बाद पेड़ कटवाकर साथ ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। फिलहाल गड्डों को भरवाया जा रहा है ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू हो सके। -राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्लयूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें