फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण में आई तेजी, जल्द आवागमन होगा सुगम

Sat, 04 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर छह मांडवी नगर (मझौवा) में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की गति का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदार को यह निर्देश दिया कि कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा होना चाहिए। अध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्र में मौजूद नागरिकों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के लोगों ने अध्यक्ष से कहा कि लंबे समय से इस सड़क की स्थिति जर्जर थी, जिससे आवागमन में कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से आमजन में खुशी का माहौल है। चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत की प्राथमिकता विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
किसी भी वार्ड को विकास कार्यों से वंचित नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नगर पंचायत की ओर से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें