फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोहरा में हादसे रोकने के लिए लगे रोड ब्लिंकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लेन मार्कर, स्पीड ब्रेकर, स्पीड कंट्रोल के लिए भी कराई गई रोड मार्किंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सर्दियों में कोहरे के बीच रात में वाहनों की आवाजाही ग्रेनो वेस्ट-ग्रेटर नोएडा लिंक 130 मीटर रोड पर सुरक्षित बनाने पर काम ग्र्रेनो प्राधिकरण कर रहा है। इसके लिए ग्रेनो वेस्ट की तरफ से जहां सड़क पर डिवाइडर को मार्क करने के लिए कैट आई लगाई गईं हैं। वहीं, लेन और स्पीड ब्रेकर को चिंहित करने के लिए रोड ब्लिंकर्स लगाए गए हैं। जैतपुर-वैशपुर रोटरी से सिरसा की तरफ सेंट्रल वर्ज में बने अवैध कट से आवाजाही बंद करने के लिए यहां आरसीसी की तीन फुट ऊंची साइड वॉल का निर्माण किया जा रहा है।
सीईओ रवि कुमार एनजी ने पिछले दिनों 130 मीटर का निरीक्षण रात के समय किया था। इस बीच यहां कोहरे के दौरान सड़क के असुरक्षित होने और इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने इंजीनियर्स से कहा था। इसके बाद परियोजना विभाग ने यहां काम शुरू कराया। चार मूर्ति पर अंडरपास के ऊपर अभी सड़क बनाने का काम चालू है। इसके पूरा होते ही चार मूर्ति से हिंडन ब्रिज तक इसी तरह कैट आई, रोड ब्लिंकर्स जैसे काम कराए जाएंगे। एक मूर्ति से तिलपता और आगे सिरसा तक यह काम चालू है।
विज्ञापन

एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि कोहरा के दौरान यहां वाहनों के हादसों की आशंका बनी रहती है। कोहरा होने के बाद भी इन रोड साइनेज की वजह से लेन, डिवाइडर और आगे रोटरी का अंदाजा लगाना वाहन चालकों के लिए आसान होगा। जहां भी स्पीड ब्रेकर या रोटरी हैं। वहां गो स्लो जैसे मैसेज वाहन चालकों के लिए रोड ब्लिकंर्स और लाइट रिफ्लेक्टर पेंट से लिखाए गए हैं। इससे भी वाहन और इसमें मौजूद जिंदगियों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
अवैध कट किए जाएंगे बंद
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट से सिरसा के बीच 130 मीटर रोड पर सभी अवैध कट भी बंद किए जाने हैं। खासतौर पर जैतपुर-वैशपुर से सिरसा के बीच जगह-जगह सेंट्रल वर्ज में बनी ग्रीन बेल्ट से रास्ते खोले गए हैं। यहां आरसीसी की साइड वॉल बनाई जा रही है। कोहरा शुरू होने से पहले अधिकांश जगह यह काम पूरा हो जाएगा।
वर्जन
130 मीटर रोड नोएडा और ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा के अधिकांश इलाकों को सीधे जोड़ती है। ऐसे में इस सड़क पर ट्रैफिक भी काफी रहता है। ऐसे में जरूरी है कि इसे सुरक्षित बनाए जाए। खासतौर पर रात के समय और सर्दियों में कोहरा में वाहनों की आवाजाही सुरक्षित रहनी चाहिए। इसी पर काम प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।


अतुल भारद्वाज




, रिफलेक्टर, लेन मार्कर, अधिकारियों का दावा कोहरा में भी अपनी लेन पहचान कर गुजर सकेंगे वाहन, जहां अवैध कट वहां भी ऊंची की जा रही सेंट्रल वर्ज की दीवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें