फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिंग रोड पर वाहनों की ओवर स्पीड बना रही काल का ग्रास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिश्नाह रिंग रोड निरंतर काल का ग्रास बना हुआ है। यहां निरंतर हादसे हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण वाहनों की ओवर स्पीड देखा जा रहा है। इस सड़क पर तेज गति से दौड़ रहे वाहन अपने साथ दूसरों को भी नुकसान कर रहे हैं। बीते शनिवार को भी एक कार पलटी खाकर खेतों में जा गिरी थी। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। रिंग रोड पर वाहनों की गति की जांच के लिए कहीं भी ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं रहती है। इससे दोनों तरफ से वाहन तेज गति से भाग रहे हैं। यहां आए दिन अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जीएमसी जम्मू में कार हादसे के पहुंचे घायलों के रिश्तेदारों ने बताया कि अनिल और उसके परिवार के सदस्य स्वाखां तीर्थ स्थल में दर्शन करने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचानक ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। अनिल का जीएमसी में इलाज चल रहा है। एक अन्य घायल को रिश्तेदार बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। हादसे का शिकार बने मोटरसाइकिल सवार घायलों का भी इलाज चल रहा था। हादसे की सूचना पाकर कार सवार घायलों के रिश्तेदार जीएमसी में पहुंचे थे। कार सवार मारे गए दोनों लोगों के शव जीएमसी जम्मू में रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें