दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर आ रही तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक लोक गायक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को कोतवाली में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज करया है। मोहम्मदपुर गुर्जर गांव निवासी मनोज नागर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके भाई लोक गायक सौरव नागर 18 नवंबर को किसी काम से बिलासपुर जा रहे रहे थे। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बिजली घर के पास एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सौरव की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना कि पीड़ित की शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद