ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित मुजाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 दिसंबर को अपनी दुकान खोलने जा रहा था। तभी कार सवार चार से पांच युवक अचानक उस पर कार चढ़ाने की नीयत से तेज गति से आए और लगातार टक्कर मारने की कोशिश करने लगे। पीड़ित के अनुसार कार में ताहिर, तालिम, फरिद और दो अन्य अज्ञात युवक सवार थे। हमलावर वाहन से उतरकर उसे घेरने की कोशिश करते रहे। पीड़ित किसी तरह मौके से भागकर जान बचाकर निकल पाया। आरोपी हरियाणा के मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो