दनकौर। बांजरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया है। खुर्जा निवासी लखपत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि भाई प्रेमपाल 3 नवंबर को किसी काम से ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव गया था। बाइक पर सवार होकर वापस लौटते वक्त बांजरपुर गांव के पास सामने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद