फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जीटी रोड पर कोट गांव के समीप ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली के प्रताप नगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार, समसपुर निवासी महेश चंद तथा सुंदर नगर निवासी पुष्कर राज कार में सवार होकर शुक्रवार को सिकंदराबाद की तरफ जा रहे थे। जब कोट गांव के समीप पहुंचे तो ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार सड़क के बीच लगी डिवाइडर रेलिंग में फंस गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां पर हालत बिगड़ते देख ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को पुलिस ने दी है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें