दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर बाईपास पर सड़क पार कर रहे बाइक सवार को रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर गांव में संजू रावल परिवार के साथ रहते हैं। 14 मई को उनके पिता केशव बाइक पर सवार होकर दादरी बाईपास पर जा रहे थे। जब केशव माधव स्कूल के सामने सड़क पार करने लगे तो बाइक में रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह उपचारधीन है। घटना की एक सप्ताह बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।