फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में घायल साइंटिस्ट ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 में एक कार ने एक रिसर्च साइंटिस्ट को टक्कर मार दी। पीड़ित की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ओडिशा के कटक निवासी डॉ. बिष्णु प्रसाद रायगुरु का कहना है कि वह वर्तमान में चाई-5 स्थित एक सोसाइटी में अपने साथियों के साथ रह रहे हैं। 13 दिसंबर 2025 की रात एनआरआई सिटी सेंटर रोड की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी बायीं टांग बुरी तरह टूट गई। सर्जरी के बाद उन्हें 17 दिसंबर 2025 को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। अब समय मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें