दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर आरवी नॉर्थलैंड स्कूल के समीप सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दो सप्ताह बाद कोतवाली में बाइक नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चिटहेरा गांव में प्रदीप कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 23 अप्रैल की सुबह उनका बड़ा भाई आनंद बील पुलिस चौकी से पैदल गैस गोदाम की तरफ जा रहा था। जब वह आरवी नॉर्थलैंड स्कूल के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी बाइक चालक की तलाश कर रही है।