फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में तीन दिन मुफ्त कैंसर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम संस्थान की ओर से तीन दिवसीय मुफ्त कैंसर जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विशेष रूप से ओरल हेल्थ और मुंह से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा फिजिशियन कक्ष में आने वाले लोगों की भी जांच होगी। जिला अस्पताल की सीएमएस अजय राणा ने बताया कि जांच के लिए आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक भी करेगी। इस पहल से लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क रहने और समय पर उपचार कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें