फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। संभल निवासी कम्पू सिंह वर्तमान में बिसरख क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी में किराये पर रहते हैं। मंगलवार को उनका बेटा कुलदीप (10) दूध लेकर लक्ष्मी हॉस्पिटल के सामने मुख्य सड़क से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घायल कुलदीप को पास के लक्ष्मी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुनील और राजीव ने ट्रैक्टर का पीछा किया। लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर मुरली बिल्डर्स के राहुल मित्तल के नाम पर पंजीकृत है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें