फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निरंतर पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में नए क्षितिज नैदानिक स्थितियों में ईईजी न्यूरोफीडबैक पर बृहस्पतिवार से दो दिवसीय निरंतर पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान बेंगलूरु के राष्ट्रीय मानसिक जांच व तंत्रिका विज्ञान संस्थान की क्लिनिकल न्यूरोसाइकोलॉजी एंड कॉग्नीटीव न्यूरोसांइस सेंटर की विभाग प्रमुख डाॅ. जमुना राजेश्वरन ने कहा न्यूरोसाइकोपैथोलॉजी मस्तिष्क के परिपक्वन और विकास के एक विशिष्ट प्रक्षेपवक्र को दर्शाती है। यह मानसिक विकारों के पीछे के शारीरिक कारणों, जैसे मस्तिष्क क्षति, रासायनिक असंतुलन या संरचनात्मक परिवर्तन का विश्लेषण करता है। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डाॅ. बलविंदर शुक्ला ने कहा, जब हम देखभाल की बात करते हैं तो उसका अर्थ केवल अस्पताल या घर पर देखभाल करना नही है बल्कि सहयोग करना है। एमिटी विश्वविद्यालय के डीन (एजुकेशन) डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में प्रतिभागियों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें