फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस की टक्कर से युवक की मौत, एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित नई बस्ती गांव गेट के सामने सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद मृतक के पिता की तहरीर पर बस संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में कर रही है।
विज्ञापन

जनपद मिर्जापुर के सिकटा गांव निवासी संगम प्रसाद परिवार सहित दादरी क्षेत्र में रहते हैं। उनका बेटा जयप्रकाश नई बस्ती गांव के पास स्थित रिलायंस कंपनी में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। 21 जनवरी की रात करीब 12 बजे जयप्रकाश नई बस्ती गांव गेट के सामने पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दादरी की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जयप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता ने एक माह बाद बस संख्या के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें