फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खिलाड़ियों ने कराटे और हॉकी में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चार स्वर्ण पदक विजेता जयविनायक, दक्ष, सिद्धार्थ और अथर्व करेंगे एसजीएफआई प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने मथुरा में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय हॉकी एवं कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर 2025 तक श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, गोवर्धन रोड, मथुरा में आयोजित हुई। कराटे और हॉकी कोच अमित कनौजिया ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता जयविनायक, दक्ष, सिद्धार्थ और अथर्व अब आगामी एसजीएफआई कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 खिलाड़ी इंदौर में और अंडर-17 व अंडर-19 खिलाड़ी पुणे में भाग लेंगे।
हॉकी में अंडर-17 बालिका वर्ग ने टीम इवेंट में द्वितीय स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। इसके साथ ही कराटे में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 (लड़के) वर्ग में जयविनायक ने स्वर्ण (74 किग्रा से कम), आयुष ने रजत (66 किग्रा से कम), दक्ष ने स्वर्ण (50 किग्रा से कम) जीता। अंडर-19 (लड़कियां) में परी ने रजत (56 किग्रा से कम) और प्रतिज्ञा ने कांस्य (48 किग्रा से कम) प्राप्त किया। अंडर-17 (लड़के) वर्ग में प्रिंस ने कांस्य (50 किग्रा से कम), सिद्धार्थ ने स्वर्ण (74 किग्रा से कम) और हर्ष ने कांस्य (62 किग्रा से कम) हासिल किया। अंडर-14 (लड़के) में अथर्व ने स्वर्ण (20 किग्रा से कम) जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें