दादरी। सेक्टर ज्यू-3 के नजदीक स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी पर सवार दो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट एक सप्ताह बाद बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली के संत नगर बुराड़ी निवासी देवदत्त शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनकी भतीजी छाया 6 नवंबर को अपनी दोस्त सिमरन के साथ स्कूटी पर जा रही थी। जब वह सेक्टर ज्यू-3 कट के पास पहुंची तो बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। दोनों छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घायल छात्राओं को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार कराने के बाद परिजन ने बाइक चालक राधेश्याम के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद