फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कन्नौज निवासी हरिओम ने केस दर्ज कराया है कि पुत्र सत्यम (22) अपने ऑटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर में सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया और ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को तत्काल बाबा मोहन राम अस्पताल कुलेसरा में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें