ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर रोड पर वेटलैंड कट के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अलीगढ़ के नंगला तुरवाली गांव निवासी शिशुपाल ने मामला दर्ज कराया है कि उसका बेटा जय प्रकाश और भाई रामबाबू किसी काम से सूरजपुर आए थे। 14 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। जब ट्रैक्टर सूरजपुर वेटलैंड कट के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटा ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने के बाद अब एफआईआर दर्ज कराई है। ब्यूरो