फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सुरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 130 मीटर रोड पर वेडिंग टॉड के सामने तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मार्च 2025 में हुए हादसे में सोमवार को पुलिस को शिकायत दी गई है। गांव शहापुर बम्हैटा गाजियाबाद निवासी भोजवीर सिंह का कहना है कि उनका पुत्र नितिन कुमार विवो प्लांट से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान 130 मीटर रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बेटे का अब भी उपचार चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें