रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हतेवा निवासी अमित जेवर जाने के लिए यमुना गौर सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। इसी दौरान नोएडा की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक के पिता कालीचरण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद