फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलैक्सी गोल चक्कर पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गलैक्सी गोल चक्कर पर हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। रोजा जलालपुर गांव में किराये पर रहने वाले निरंजन सिंह का कहना है कि रविवार दोपहर बेटा कुलदीप ( 25) बाइक से अपनी मां को लेने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप को तत्काल सीएचसी बिसरख ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सेक्टर-39 रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें