फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केंटर की टक्कर से दो की मौत, एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कट के पास बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक व परिचालक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभल के देवो पुरा निवासी रामपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई गुड्डू बस पर चालक था। उनके साथ पितांबर पुर गांव निवासी हेमराज परिचालक था । 9 अगस्त को चालक व परिचालक बस को गाजियाबाद से लेकर घर जा रहे थे। बस जब पेरिफेरल एक्सप्रेसवे कट के पास पहुंची तो खराब हो गई। बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दोनों बस को चेक करने लगे । तभी खड़ी बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर होने पर गुड्डू सिंह व हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने एक सप्ताह बाद कैंटर चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें