ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हमीरपुर के अजीत सिंह ने केस दर्ज कराया है कि वह वर्तमान में गांव नवादा में किराये के मकान में रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी सुमन वर्मा घर से काम पर जाने के लिए निकली थीं। फादर एग्नेल स्कूल के गेट के सामने सर्विस रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद