दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक परिवार पर रंजिश के चलते करीब 1 महीने पहले फायरिंग करने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव निवासी यशपाल भाटी ने बताया था कि पड़ोस का रहने वाला शिवम उसके भाई से रंजिश रखता है। 19 जून की रात आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर के सामने पहुंचकर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना में उनके परिवार के लोग बाल -बाल बच गए थे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी शिवम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी भूरा उर्फ रोहित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।