नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। अलीगढ़ के इगलास निवासी सचिन पाठक ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बहन प्रियल 15 फरवरी को सुरभि अस्पताल के पास से सेक्टर 51 की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने टक्कर मारकर प्रियल को घायल कर दिया। सचिन ने कार चालक के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं गढ़ी चौखंडी निवासी अरविंद ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके भाई विपिन साइकिल से जा रहे थे। गढ़ी गोलचक्कर के पास स्कूटी वाले ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है। ब्यूरो