नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित महर्षि प्रीमियर लीग (MPL) सीजन- 5 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल मुकाबलों में खेले गए पहले मैच में महर्षि यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गलगोटिया यूनिवर्सिटी को 18 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। महर्षि यूनिवर्सिटी की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गलगोटिया की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन अंततः 18 रन से मुकाबला हार गई। अब सभी की निगाहें दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। जिसमें वेंकटेश्वर कॉलेज और बैनेट यूनिवर्सिटी की टीमें आमने-सामने हैं। एमपीएल–सीजन 5 ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली–एनसीआर के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबलों का मंच प्रदान किया है। ब्यूरो