फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से दो युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर- 24 थानाक्षेत्र में शुक्रवार को कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दोस्त ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता शाकिर ने बताया कि वह मेरठ के भूमिया के पुल मोहल्ला का रहने वाला है। उसके दोस्त शहजाद व अंसार नोएडा में रहकर रेहड़ी लगाते हैं। शुक्रवार को सेक्टर 34 स्थित शुक्र बाजार में रेहड़ी लगाकर दोनों युवक वापस लौट रहे थे। सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली नंबर की गाड़ी ने रेहड़ी और दोनों युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें