नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोरना निवासी खुशदिल आलम ने पुलिस से शिकायत की है कि सोमवार को उनका 15 वर्षीय बेटा करीम आलम अपने मित्र विशाल के साथ साइकिल से होशियारपुर की तरफ जा रहा था। जब वह सेक्टर-34 रेड लाइट की तरफ पहुंचा, तभी पीछे से ट्रक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीम छिटककर दूर जाकर गिरा और पैर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लग गई। ब्यूरो