फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एप से हायर किया नौकरानी ले गई हीरे की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर- 75 में रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन एप के माध्यम से एक घरेलू सहायिका को काम पर रखा। काम करने के दौरान घरेलू सहायिका फ्लैट से हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस से शिकायत की गई है। सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले निशांत ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले स्नैबिट एप से एक घरेलू सहायिका को कम पर रखा था। निशांत की पत्नी ने घरेलू कार्य के दौरान अपनी हीरे की अंगूठी टेबल पर रख दी थी और किसी काम में व्यस्त हो गई। इस दौरान घरेलू सहायिका सरिता घर में साफ सफाई कर रही थी और वह हीरे की अंगूठी लेकर चली गई। जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने टेबल पर रखी हुई अंगूठी को पहनना चाहा तब अंगूठी गायब थी। आरोप है कि नौकरानी ने ही अंगूठी चोरी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें