फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक बहन का सिर कुचला, दूसरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने दो बहनों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

- फेज-2 में हुआ हादसा, दोनों छात्रा स्कूटी से जा रही थींं, पास में नहीं मिला हेलमट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज टू में बीपीएल कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचल दिया। बृहस्पतिवार दोपहर को हुई इस घटना में मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एसके वन सेक्टर-93 में रहने वाली दोनों बहने अंकिता सिंह और प्रतिभा सिंह उर्फ अर्पिता बृहस्पतिवार दोपहर को स्कूटी से दादरी जा रही थीं। जैसे ही दोनों बीपीएल कट के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार ट्रक चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में अर्पिता जमीन पर गिरी और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। सिर कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकिता भी स्कूटी से छिटककर दूर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माैके पर ही हो गई थी माैत : पुलिस के मुताबिक मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोरी की मौत मौके पर ही हो गई थी। ट्रक का अगला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया था। स्कूटी अंकिता चला रही थी। प्रतिभा पीछे बैठी हुई थी। मृतक किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घायल अंकिता का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नशे में था चालक :
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी चालक घटना के समय शराब के नशे में थे। चालक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। हादसे के बाद मौके पर जब लोग एकत्र होने लगे थे, तो आरोपी चालक वाहन से नीचे उतरा और भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया पर उसे पकड़ा नहीं जा सका। ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि प्रतिभा ने घर पर रात आठ बजे तक लौटने की बात कही थी। दोनों बहनें दादरी में रहने वाली एक अन्य बहन के यहां जा रही थीं। वहां पर एक उत्सव था। जैसे ही बेटी की मौत की सूचना परिजनों को मिली पूरे घर में मातम पसर गया। प्रतिभा नौंवी कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें