फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली फेज टू क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं कोतवाली सेक्टर 58 क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो दोस्त घायल हो गए। दोनों मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फरीदाबाद के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली सरोज सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा शिवांशु और उसका दोस्त बाइक से 14 सितंबर को नोएडा आए थे। सेक्टर 57 लाल बत्ती के पास हरियाणा नंबर की कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों दोस्त सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। वहीं सेक्टर 137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में रहने वाले सुमित कुमार सिंह बाइक से जा रहे थे। पंचशील विद्यालय के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सुमित को घायलावस्था में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें