फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-37 से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने के दौरान यू टर्न पर एक कार पलट गई। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान कार डिवाइडर से टकराने से पहले दो कारों से टकरा गई थी। इसमें चार लोग चोटिल हो गए थे। इस मामले में अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निठारी गांव के 55 वर्षीय सत्यपाल रविवार दोपहर सेक्टर-37 चौकी के सामने से होते हुए कार से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जा रहे थे। चौकी के आगे यूटर्न के पास सत्यपाल तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सत्यपाल अंदर ही फंसे रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें क्षतिग्रस्त कार दिख रही है और कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दरे रहे हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें