नोएडा। सेक्टर-50 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सिकंदराबाद निवासी राहुल रंजन झा ने पुलिस से शिकायत की है कि आठ अगस्त की रात उनके बड़े भाई राजकमल झा कंपनी से काम समाप्त कर बाइक से घर आ रहे थे। जब वह स्पेक्ट्रम मॉल के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजकमल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह राजकमल की मौत हो गई। मृतक हेलमेट पहने हुए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो