संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजतपुर गांव के समीप ट्रक को पीछे करते समय बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर सवार 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गाजियाबाद की मसूरी निवासी आकिल परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को दोपहर वह बाइक पर सवार होकर अपनी चचेरी बहन रिजा व दादी नसरीन को बाइक पर लेकर दादरी से मसूरी जा रहा था। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजतपुर गांव के समीप पहुंचने पर बाइक की टक्कर बैक होते ट्रक से हो गई। टक्कर होने पर रिजा बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे पहुंच गई और अन्य दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 6 वर्षीय रिजा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।