आरओ प्लांट पर छापा, 10 लाख का जुर्माना
नूंह। शहर सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने तावडू रोड पर स्थित आरओ प्लांट पर कार्रवाई करते हुए 10 लाख का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एक आरओ प्लांट पर कमियां मिलने पर सील कर दिया। दूसरी ओर टीम ने होटल, दुकान व मकान में बिजली चोरी पकड़कर जुर्माना भी लगाया। सीएम फ्लाइंग नूंह में सोमवार सुबह 10 पहुंची। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग ने कई विभागों के कर्मचारियों को साथ लेकर तावडू रोड पर स्थित आरओ प्लांट पर कार्रवाई की। टीम ने तावडू रोड स्थित सलाउद्दीन के आरओ प्लांट पर 10 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया तो गोदाम के पास इस्माईल के आरओ प्लांट पर कमियां मिलने पर प्लांट सील कर दिया। सीएम फ्लाइंग ने इसके बाद तावडू रोड पर जुम्मा होटल पर 50 हजार, नवाब की दुकान पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 40 हजार व यासीन के मकान पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने अन्य आरओ प्लांट पर भी कार्रवाई करने पहुंचे, लेकिन वह बंद मिले। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से जिले में चल रहे अवैध आरओ प्लांट चलाने वालों में अफरातफरी मच गई। आरओ प्लांट में जांच के दौरान टीम को पता चला कि अवैध रूप से बोर करने के अलावा, बिजली चोरी, बिना अनुमति व रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा। सीएम फ्लाइंग की इस टीम में एसआई रणबीर, एसआई ब्रह्मप्रकाश, गुप्तचर विभाग नूंह, बिजली निगम के जेई मुस्तकीम, पब्लिक हेल्थ जेई आबिद, डॉक्टर टीआर पराशर सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।