फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरएमसी प्लांट बन रहे वायु प्रदूषण का कारण, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन के पास 280 पहुंचा, नोएडा का 225 रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में लगे आरएमसी प्लांट वायु प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। आरएमसी प्लांट के आसपास लगातार धूल उड़ती रहती है। निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) का कहना है कि जल्द ही समिति बनाकर आरएमसी प्लांट को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण रेड जोन के पास पहुंच गया है। ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 और नोएडा का 225 दर्ज किया गया।

ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा में 15 से अधिक आरएमसी प्लांट चल रहे हैं। ज्यादातर निर्माणाधीन साइटों पर आरएमसी प्लांट लगे हैं जो एनजीटी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले माह प्राधिकरण की जांच में इसका खुलासा हुआ था। तब करीब 8 आरएमसी प्लांट पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

हाल ही में ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक की सोसाइटी के निवासियों ने आरएमसी प्लांट को बंद कराने की शिकायत की है। वहीं यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि जल्द ही एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। जो आरएमसी प्लांटों पर कार्रवाई करेगी। अगर प्लांट एनजीटी के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनको तत्काल बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो
ग्रेटर नोएडा की हवा फिर खराब होने लगी है। शनिवार को ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन के पास पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर भी रहा है। वहीं नोएडा का एक्यूआई भी ऑरेंज जोन में 225 पहुंच गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली का एक्यूआई अभी येलो जोन में 199 है। दिल्ली के एक्यूआई के आधार पर ही एनसीआर में ग्रेप लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें