फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रालोद का 10 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। रविवार को भट्टा गांव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह कुंडू ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आज एनडीए का सहयोगी दल है और हम गांव-गांव, शहर-शहर जाकर पार्टी का विस्तार करेंगे। जिले में 31 अक्तूबर 2025 तक, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर तक, कम से कम 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी राज्य पंचायत चुनावों में रालोद उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह दौला, मेरठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, हरवीर तालान, मनवीर भाटी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, रूबी जादौन, श्रीमती रिजवान मेवाती, अंशुम आनंद, जोगिंदर तालान, लक्ष्मण कुंतल, मनोज चौधरी, मास्टर हरबीर चौधरी, चौधरी धीरज सिंह, अतुल चौधरी, फखरुद्दीन कोटिया, धर्मेंद्र शर्मा, कुलदीप चौधरी, जसवीर भाटी, चौधरी विक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें