ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में आरके-11 स्टार्स ने नोएडा एवरग्रीन स्टार्स को आठ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा एवरग्रीन स्टार्स ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके-11 स्टार्स ने दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच में 61 रन की पारी खेलेने वलो आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।