फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी में सरकारी विद्यालयों की छुट्टी कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दादरी उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय को तत्काल बंद करने की मांग की गई। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के हालात हैं। इसके बावजूद छोटे-छोटे मासूम बच्चों को स्कूलों में आवागमन के दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान उनके स्वास्थ्य पर सीधा हमला कर रहा है। गरीब बच्चों के लिए एसी बसें नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 95 फीसदी विद्यालयों में न तो एसी की व्यवस्था है न हीं आने-जाने के लिए बसें उपलब्ध हैं। नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें