फोटो : 19पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की ओर से जीरो हंगर और कुपोषण विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग की रीया प्रथम, महक द्वितीय, विशाखा और शिवानी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। प्रशंसा पुरस्कार के लिए नंदनी और दीपिका को सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर विकास बत्रा ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि सकारात्मक विचारों को अपनाते हुए कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़े एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में ज्यूरी सदस्य के रूप में डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. कमलेश नरवाना और डॉ. मुकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतेंद्र ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. रीना हुड्डा, प्रो. सतीश कुमार, डॉ. रितु, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. सतीश तथा अर्थशास्त्र विभाग के सभी शोध छात्र उपस्थित रहे।