फोटो -
नोएडा। हाजीपुर रेड लाइट के पास मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेक्टर-108 निवासी दिगंबर सिंह ने बताया कि बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर गड्ढे भरवाने की मांग की है। ब्यूरो