फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक मंगलवार को गांव कुरैब में हुई। जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब बिजली व्यवस्था, जर्जर लाइनें, खराब ट्रांसफॉर्मर व मीटर, भूमि खरीद में किसानों के उत्पीड़न और पशुओं के टीकाकरण की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान व्यापक आंदोलन करेंगे। बैठक में शाहिद मंजूर, हरीश पाल, किशनलाल सिंह, विजय वीर, गिरी प्रसाद, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, दुष्यंत, राजू, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें