फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : तीरंदाजी में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं सोहम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-61 निवासी 8 वर्षीय सोहम कटारिया कम उम्र में ही तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सेक्टर-61 स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र सोहम पिछले दो वर्षों से तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। सोहम ने नोएडा में आयोजित इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह प्रतिदिन करीब तीन घंटे अभ्यास करते हैं। कोच दानिश चौहान के मार्गदर्शन में सोहम तीरंदाजी की बारीकियां सीख रहे हैं। कोच का कहना है कि सोहम लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। सोहम के पिता अरविंद कटारिया उन्हें नियमित रूप से अभ्यास के लिए अकादमी लेकर जाते हैं, जबकि उनकी मां प्रियंका कटारिया बताती हैं कि बेटे को बचपन से ही तीरंदाजी में विशेष रुचि रही है। सोहम का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना और देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें