दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित छपरौला गांव से 9 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता का कहना है कि छपरौला गांव में अकलतारा किराये के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। उनका नौ वर्षीय किशोर पांच दिन पहले घर के बाहर खेलने गया था। जब वह घर पर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और आसपास तलाश किया गया। कोई जानकारी नहीं मिली। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने किशोर के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।