फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : ओलंपिक में स्वर्ण जीतकर तिरंगा लहराना चाहती हैं मायरा

विज्ञापन
मायरा गुप्ता (उभरते खिलाड़ी)
विज्ञापन
सेक्टर-107 निवासी 14 वर्षीय मायरा गुप्ता तैराकी में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा मायरा पिछले तीन वर्षों से प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच करमवीर डागर के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे पूल में अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और गति को निखारने में जुटी रहती हैं। वर्ष 2026 की जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मायरा ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले वर्ष 2025 में उन्होंने जिला प्रतियोगिता की 50 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। हालांकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन इससे उनका हौसला और मजबूत हुआ। मायरा की सफलता के पीछे उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी मां दिव्या गुप्ता रोजाना उन्हें अभ्यास के लिए स्टेडियम लेकर जाती हैं और हर जरूरत का ध्यान रखती हैं, जबकि पिता मुनीश गुप्ता डाइट, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारियों में पूरा सहयोग देते हैं। मायरा का लक्ष्य ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें